Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 06:31 [IST]  

danik bhaskarरमन की छवि भारी पड़ रही वैशालीनगर में

भास्कर न्यूज

रायपुर. वैशालीनगर विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की छवि अन्य सभी मुद्दों पर भारी पड़ रही है। क्षेत्र में मुख्यमंत्री के रोड शो के बाद चुनावी तस्वीर एकदम साफ हो गई है। अभी तक चुनाव के प्रति तटस्थ बने हुए मतदाताओं ने जिस तरह से रोड शो में खुलकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया उससे अन्य पार्टियों को अपनी रणनीति पर पुनर्विचार के लिए विवश होना पड़ा।



मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने वैशालीनगर क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी स्वयं लेकर मतदाताओं को भरोसा दिलाया है कि अब लोग यहां के विकास की चिंता न करें। क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी उनकी है। रोड शो के बाद क्षेत्र में राजनीतिक फिजां बदली हुई है। क्षेत्र के लोगों ने जिस तरह मुख्यमंत्री को हाथों हाथ लिया, उससे कांग्रेस खेमे में हलचल बढ़ गई है।



भाजपा प्रत्याशी जागेश्वर साहू के पक्ष में लगे भाजपा के रणनीतिकारों की कार्ययोजना भी बदल गई। दो दिन पहले तक क्षेत्र की बातों पर केंद्रित चुनाव प्रचार अब मुख्य रूप से मुख्यमंत्री डॉ. सिंह की छवि पर केंद्रित हो गया है। भाजपा के प्रचारक घर-घर दस्तक देते समय इस बात पर जोर दे रहे हैं कि उन्हें वोट श्री साहू के बजाय मुख्यमंत्री को देना है।



दो दिन में मुख्यमंत्री के नाम को भाजपा ने भुनाने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। वैसे इस क्षेत्र में स्थानीय और बाहरी का मुद्दा हावी नहीं हो पाया है। स्थानीय के साथ-साथ अन्य प्रांतों का प्रतिनिधित्व करने वाले मतदाताओं के बीच क्षेत्र का विकास ही प्राथमिकता में है।



2 लाख 5 हजार मतदाता वाले वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षित मतदाताओं की संख्या अधिक है। इस कारण जातिवाद का कार्ड यहां अधिक प्रभावी नहीं हो पाया। उपचुनाव में कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला कल हो जब उपचुनाव के लिए मतदान होगा। परिणाम 10 नवंबर को आएगा।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: