एसएमएस दरों में आई कमी
नई दिल्ली. मोबाइल कॉल दरों के कमी के बाद अब एसएमएस की दरों में भी गिरावट आनी शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत करते हुए जहां एयरटेल ने अपने एमएमएस की दर 5 रुपए से घटाकर एक रुपए कर दी है, वहीं बीएसएनएल ने भी आने वाले समय में एसएमएस की दरों मे कमी के संकेत दिए हैं।
बीएसएनएल के सीएमडी कुलदीप गोयल ने एसएमएस दरों को कम करने के संबंध में कहा कि बीएसएनएल ने पहले ही 49 पैसे एसएमएस की दर लागू की हुई है। ऐसे में इसे अभी तुरंत कम करना संभव नहीं है।
लेकिन अगर बाजार में दरों में कमी आती है तो बीएसएनएल किसी से भी तुलनात्मक स्तर पर कम साबित नहीं होगा। वोडाफोन, रिलायंस, टाटा टेलीसर्विसेस के प्रतिनिधियों के मुताबिक वे बाजार का अध्ययन कर रहे हैं। जरूरत अनुसार दरों को कम किया जा सकता है।










