Saturday, November 07, 2009 06:43 [IST]
शिक्षाकर्मी आज से भूख हड़ताल पर
भास्कर न्यूज
दुर्ग. शिक्षा विभाग में संविलियन की मांग को लेकर शिक्षाकर्मियों की हड़ताल आज आठवें दिन भी जारी रही। 7 नवंबर से शिक्षाकर्मी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे। संघ के ब्लाक अध्यक्ष शत्रुहन सिंह साहू ने कहा कि आंदोलन में शिक्षाकर्मी शत-प्रतिशत उपस्तिति दर्ज करा रहे हैं।
जब तक मांग पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा। भूख हड़ताल में उमाशंकर साहू, सीएल पारधी, रमेश मढ़रिया, ब्रजकिशोर शर्मा, गिरीश वर्मा बैठेंगे।










