साइकिल पोलो के खिलाड़ी आज होंगे रवाना
भिलाई. राष्ट्रीय सायकल पोलो स्पर्धा में शामिल होने प्रदेश के खिलाड़ी 7 नवंबर को अहमदाबाद पुरी एक्सप्रेस से पुरी के लिए रवाना होंगे। स्पर्धा 9 से 15 नवंबर तक आयोजित होगी। जिसमें 30वीं बालक (जूनियर), 13 वीं बालकी (जूनियर), छठवीं फेडरेशन कप पुरूष प्रतियोगिता होगी।
खिलाड़ियों को युवक खेल कल्याण विभाग द्वारा प्रदान किया गया। इसका वितरण बीएसपी सायकल पोलो क्लब के उपाध्यक्ष डीजीएम जीवी चावजी मुख्य शिक्षा अधिकारी केके सिंह, अतिरिक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी रीता श्रीवास्तव ने किया। खिलाड़ियों आर्मी टीम के साथ 15 दिनों तक प्रशिक्षण प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में प्रतीक कृष्णन, पीयूष सिन्हा, संतोष राव, स्वप्निलन चौरसिया, निखिल जायसवाल, संकल्प वर्मा, प्रियेश यादव, चंद्रकांत साहू, प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जूनियर बालिका वर्ग में एमएस करिश्मा, स्मृति कनेरिया, सुदीप्ति केसरिया, काजल किरण उइके, के रेशमी, ख्याति यदु, काजल ठाकुर, मृदुला साहू शामिल हैं। फेडरेशन कप के लिए अभिषेक जायसवाल, देव प्रकाश वर्मा, अजीत यादव व शिवम प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम का कोच वीआर चन्नावार होंगे। प्रबंधक एमएस असवाल, एस मनोहर राव, देव अवतार को बनाया गया है।










