चार्टर व निजी विमानों के लिए बनेगा टर्मिनल
नई दिल्ली. चार्टर और प्राइवेट विमानों के उड़ान भरने और उतरने के लिए अलग से टर्मिनल होगा। दिल्ली अतंरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के अनुसार चार्टर और प्राइवेट विमानों के लिए अलग से टर्मिनल बनाने के लिए दुनिया के तमाम फिक्स बेस ऑपरेटरों (एफबीओ) ने आवेदन किया है।
डायल अभी इन निविदाओं पर विचार कर रही है और जल्द ही सही ऑपरेटर का चयन कर लिया जाएगा, जो इसके निर्माण और रखरखाव का ध्यान रखेगी। एफबीओ दुनिया के विकसित देशों में काफी प्रचलित है। ये चार्टर और प्राइवेट विमानों के टर्मिनलों को बनाने और रखरखाव का खास ध्यान रखते हैं।
डायल प्रवक्ता ने कहा कि एफबीओ, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के १बी टर्मिनल की जगह बनाया जाएगा, जो पिछले कुछ समय से निष्क्रिय पड़ा हुआ है। इस साल के अंत तक १बी टर्मिनल को तोड़ने का काम शुरू किया जाएगा। नए टर्मिनल के बनने में १८ महीने का वक्ता लगेगा।
इस नए टर्मिनल में हैंडलिंग और कैटरिंग जैसी सुविधाएं तो होंगी ही, इसी के साथ इसमें स्पेशल लॉंज और कॉन्फ्रेसिंग जैसी सुविधाएं भी जोडी जाएंगी। एफबीओ टैक्सी, होटल रिजर्वेशन जैसी सुविधाएं भी मुहैया कराएगी। ध्यान रहे भारत में चार्टर और प्राइवेट विमानों का चलन काफी बढ़ गया है।
भारत में १५क् से ज्यादा ऐसे विमान हैं जो बड़े उद्योग घराने और करोड़पतियों के लिए उड़ान भरते हैं। इन क्षेत्र में सालाना २क् प्रतिशत से ज्यादा का लाभ हो रहा है। जानकार मानते हैं कि आने वाले कुछ सालों में यह संख्या पैसेंजर विमानों से ज्यादा हो जाएगी।
इंटरनेशनल एयर चार्टर की निदेशक ज्योति कक्कड़ ने इस नई पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे ग्राहकों को हवाई अड्डे पर होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगा। कक्कड़ बताया कि इस नए कदम से आने वाले समय में इस क्षेत्र में संभावनाएं बढेंगी।










