बुजुर्ग के एक फोन पर पहुंचेगी पुलिस
जालंधर. पुलिस ने बुजुर्गो की सहायता के लिए मोबाइल फोन नंबर 99157-16400 जारी किया है, यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। एसएसपी आर.के. जायसवाल के दिशा-निर्देश पर शुक्रवार को रेंज कंट्रोल रूम में सीनियर सिटीजन हैल्प लाइन सेवा का श्री गणोश किया गया।
एसपी (मुख्यालय) सतिंदर सिंह ने बताया कि अगर बुजुर्ग की तबीयत खराब है या फिर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है तो फोन आने के बाद पीसीआर और संबंधित थाने की पुलिस बताए गए पते पर तुरंत पहुंचेगी। विभाग सेवा को सफल बनाने के लिए बुजुर्ग नागरिकों को हैल्प लाइन का सदस्य बना रही है, सदस्य बनने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम से फार्म हासिल कर सकते हैं।










