मंदिर में महाकाली की सबसे बड़ी मूर्ति
जालंधर. कैंट के मोहल्ला नंबर 17 स्थित श्री सनातन धर्म रामा मंदिर में शनिवार को महाकाली के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ जाता है। मान्यता है कि 43 दिन लगातार माथा टेकने और शनिवार को चौकी भरने से मुंह मांगी फरियाद पूरी होती है। भारत-पाक बंटवारे के बाद से मंदिर स्थापित है।
मंदिर में राम दरबार, हनुमान, राधा-कृष्ण, महालक्ष्मी, गणेश, लक्ष्मी नारायण, शिरडी साईं बाबा, दुर्गा माता, वैष्णो माता, शिव परिवार, गंगा मैय्या के मूर्तियां भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करती है। सबसे बड़ी मूर्ति महाकाली की है और मूर्तियां जयपुर से मंगवाई गई हैं। मंगलवार और शनिवार को भजन संध्या होती है।
मंदिर के पुजारी पंडित राजेन्द्र कुमार राजू है और मंदिर को श्री सनातन धर्म प्रबंधक सभा चला रही है। प्रत्येक वर्ष रामनवमी, जन्मष्टमी, शिवरात्रि और नवरात्र पर बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जनवरी की संक्रांति को मंदिर से प्रभात फेरियां शुरू होती हैं, जो फरवरी सक्रांति तक चलती है।










