Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 06:53 [IST]  

danik bhaskarसिग्नल पर मालगाड़ी से गेहूं चोरी

भास्कर न्यूज

जालंधर छावनी. रामामंडी के अंतर्गत पुराने बेअंत नगर में रेल लाइनों के निकट सिग्नल पर रुकी सुलतानपुर से कर्नाटक जा रही मालगाड़ी से कुछ लोगों ने गेहूं की बोरियां उतार लीं। जालंधर आरपीएफ के प्रभारी आर.ए. सिद्दीकी ने बताया कि मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है, जबकि दो युवक फरार हैं। जानकारी अनुसार शुक्रवार सुबह करीब चार बजे मालगाड़ी से कुछ लोग गेहूं की बोरियां उतार कर रिक्शा से घर ले जा रहे थे।



सूचना मिलने पर कैंट आरपीएफ के मुलखराज, जालंधर आरपीएफ के आर.ए. सिद्दकी ने टीम सहित उक्त स्थान पर छापामारी की। आरपीएफ के मुलखराज ने बताया कि लाइनों के पास से उन्होंने ट्रेन के डिब्बों से तोड़ी गई सीलें और कुछ पुरानी सीलें बरामद की हैं। वहीं, एक महिला का कहना था कि बोरियां लाइनों के पास गिरी हुई थीं जिसे उन्होंने उठा लिया था, लेकिन चोरी नहीं की है।



इलाकावासियों ने जताया खतरा



इलाकावासी ठेकेदार सुरिंदर सिंह, जसबीर सिंह व दलबीर सिंह ने बताया कि सुच्ची पिंड से पैट्रोल व तेल की ट्रेन जब खाली होकर वापस लौटती है तो डिब्बों के नट बोलट लूज होने के कारण कई बार तेल उन डिब्बों से रिसता रहता है और पास ही रिहायशी इलाका होने के कारण इससे कोई भी बड़ा हादसा उनके साथ हो सकता है।



उन्होंने बताया कि जब कभी सिग्नल न मिलने पर ट्रेन रुकती है तो लोग डिब्बों के नट खोल कर तेल व पैट्रोल निकालते देखे जा सकते है और ऐसे में तेल के रिसाव के कारण उन लोगों के लिए हर समय खतरा बना रहता है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: