Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 06:55 [IST]  

danik bhaskarधमाकों के बीच जारी पढ़ाई

भास्कर न्यूज

रायगढ़. लात खदान में की जा रही ब्लास्टिंग से समीप में बने स्कूलों की छत टूटने से बच्चों के दहशत जदा होने के कारण स्कूल के शिक्षक इससे निजात दिलानें की मांग को लेकर शुक्रवार को थाने जा पहुंचे।



एसईसीएल क्षेत्र रायगढ़ के छाल कोल एरिया में खुले लात ओसीएम के ब्लास्टिंग के कारण बच्चों को दहशत के साए में पढा़ई करनी पड़ रही है। वहीं मारे डर के अब बच्चों के घरवाले उन्हे स्कूल भेजने के पक्ष में नही हैं।



मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों लात ओसीएम खुली खदान में लगातार माह भर से ब्लास्टिंग का काम इस कदर चल रहा है कि इस खदान में ब्लास्टिंग के दौरान ब्लास्ट होकर कोयले के टुकड़े महज चंद कदम की दूर पर बने प्राथमिक और मीडिल स्कूल की छत पर पिछले कुछ माह से लगातार गिरता रहा है।



रोज रोज की हो रही इस तरह की घटनाओं को लेकर संबंधित स्कूलों के शिक्षकों के पास बच्चों के पालकों ने शिकायत कर इसके निराकरण करानें के लिए पहल करनें की बात कही थी। जिस पर गत दिनों स्कूल के शिक्षकों ने क्षेत्रिय जनप्रतिनिधियों को इस संबंध में जानकारी देते हुए बच्चो के ऊपर कभी भी हादसा होने के संभावना को देखते हुए इससे निजात दिलाने के लिए निवेदन किया था।



लेकिन इसके बाद भी किसी प्रकार की कार्रवाई के न होने के कारण ब्लास्टिंग का सिलसिला ज्यों का त्यों जारी है। जिससे बच्चों के जेहन में भय की स्थिति बनी हुई है और वे स्कूल आने के नाम से भी घबराने लगे हैं। शुक्रवार की दोपहर भी हुई ब्लास्टिंग के बाद स्कूल की छत पर कोयले के टुकड़े गिरने के बाद दोनों स्कूलों के शिक्षकों ने इसकी शिकायत थाने मंे करते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए नियम कायदों को ताक पर रखकर रोज की जा रही।



कोयले खदान की ब्लास्टिंग के सिलसिले में उच्चधिकारियों को जानकारी देकर कुछ उपाय कराने के लिए निवेदन किया है। इस संबंध में सांसद विष्णुदेव साय से भी पूर्व में शिकायत की गई थी। लेकिन नतीजा हर बार की तरह सिफर रहा। थाने पहुंच कर टीआई एस एस राज को आवेदन सौंपने वालों के प्रायमरी स्कूल के प्रधानपाठक टीआर नायक ,मिडील स्कूल के प्रधानपाठक एम आर जांगड़े ,उच्च श्रेणी शिक्षक लक्ष्मीप्रसाद चटर्जी शामिल हैं। थाने पहुंचे शिक्षकों का कहना है कि उनके आवेदन पर टीआई श्री राज ने एसडीएम धर्मजयगढ़ को इसकी जानकारी देकर बच्चों को राहत दिलाने के लिए विभागिय कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: