चाचा की हत्या के आरोपी पकड़े गए
रायगढ़ पारिवारिक जमीन विवाद को लेकर चार भतीजों ने अपने चाचा की लात मुक्के से इस कदर पिटाई की कि 42 साल के चाचा की सांसे ही थम गई । पुलिस ने तीन हत्यारों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी फरार है।
घरघोड़ा पुलिस ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या की यह वारदात टेण्डा नवापारा की है। गांव के कार्तिक राम राठिया और उसके बड़े भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
जिसके कारण कार्तिक राम पिछले कुछ दिनों से लगातार रात के समय शराब के नशे में चूर होकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ गाली गलौच कर रहा था। रोज रोज की झिकझिक और गाली गुफ्तार से परेशान होकर गुरुवार की रात शराबी चाचा से हिसाब बराबर करने की ठान ली और फिर जब रात करीब 9.30 बजे कार्तिक राम ने फिर शराब पीकर विवाद खड़ा किया तो उसके भतीजे सालिक राम राठिया, आनंद राठिया, मनीराम राठिया व चुनी राम राठिया ने एक राय होकर उसकी लात धूसों से इस कदर पिटाई कर डाली कि कार्तिक राम की मौत हो गई।










