Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 06:56 [IST]  

danik bhaskarयात्रियों के लिए रेल बनी ‘जेल’

भास्कर न्यूज

जालंधर. जनशताब्दी ब्यास रेलवे स्टेशन पर रद्द, लुधियाना-अमृतसर डीएमयू और जनसेवा एक्सप्रैस करतारपुर में रद्द, सुपर एक्सप्रैस जालंधर में रद्द और चार अन्य गाड़ियां गोरायां में रद्द। रेलगाड़ियां एक के बाद एक करके रद्द हो रही थी और सिटी रेलवे स्टेशन पर रिफंड लेने वाले यात्रियों की तादात बढ़ती जा रही थी।



समस्तीपुर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि समय रहते रिफंड न मिल पाने से उसकी दूसरी ट्रेन भी छूट गई। उनकी मां की हालत नाजुक है, अब वह कल भी किसी सूरत में गांव नहीं पहुंच पाएगा। किशनपुरा निवासी गिरधारी लाल ने बताया कि काम के सिलसिले में दिल्ली जाना था, नहीं जा पाया, अब उन्हें काफी आर्थिक नुकसान होगा।



सरोज कुमारी ने इंटरव्यू के लिए अंबाला जाना था। सोहन लाल ने बताया कि यात्रियों की परेशानी के मद्देनजर रेल विभाग को काउंटरों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए थीं, ताकि लोग आसानी से रिफंड ले सकें।



लेट हुई ट्रेनें



नई दिल्ली-अमृतसर पठानकोट एक्सप्रैस 3 घंटे लेट हुई। इसके अलावा शान-ए-पंजाब एक्सप्रैस डेढ़ घंटे, छत्तीसगढ़ एक्सप्रैस करीब तीन घंटे, कटिहार एक्सप्रैस करीब साढ़े 4 घंटे, जनसेवा एक्सप्रैस 4 घंटे और डीलक्स करीब डेढ़ घंटे लेट पहुंची।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: