Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 07:45 [IST]  

danik bhaskarविधवा के साथ रेप का आरोपी सिपाही काबू

Bhaskar News

crimeहांसी. विधवा के साथ गैंगरेप के आरोपी सिपाही शंभू किरोड़ी को शहर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे भिवानी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।

शहर पुलिस ने 19 सितंबर को सिपाही शंभू किरोड़ी समेत वकील ईश्वर, हांसी डीएसपी कार्यालय की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजरानी तथा सीसर खरबला निवासी सुरेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

राजरानी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर चुकी है। पुलिस के अनुसार मूल रूप से हिंडोल व वर्तमान में हांसी निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उसका पति पुलिस में तैनात था। 13 जून 2007 को उनका देहांत हो गया था।

उसने आरोप लगाया था कि डीएसपी कार्यालय में काम करने वाली राजरानी, हिसार पुलिस में कार्यरत सिपाही शंभू किरोड़ी, वकील ईश्वर तथा सीसर खरबला निवासी सुरेंद्र सिंह उसे बहला फुसला कर ले गए तथा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले के दो अन्य आरोपी ईश्वर तथा सुरेंद्र सिंह अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

गैंग रेप का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने सातरोड खास की एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में गांव के ही सागर को गिरफ्तार किया है। पुलिस दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सातरोड खास के एक व्यक्ति ने दो सप्ताह पहले कैंट चौकी में शिकायत देकर कहा था कि गांव के ही अनिल, पवन व एक अन्य ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस ने इस बारे में केस दर्ज कर अनिल व पवन को गिरफ्तार किया था। जनवादी महिला समिति नेता शकुंतला जाखड़ ने गुरुवार को पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा था कि शनिवार तक तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। पुलिस ने आरोपी को शनिवार से पहले गिरफ्तार कर लिया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: