Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Saturday, November 07, 2009 08:09 [IST]  

danik bhaskarड्यूटी बदलने पर निगम में विवाद

भास्कर न्यूज

रतलाम. नगर निगम की वर्कशॉप में शुक्रवार सुबह लगभग 9.30 बजे कार्यभार अन्य कर्मचारी को दिए जाने को लेकर विवाद हो गया जिसे कुछ पार्षदों ने बीच-बचाव कर सुलझाया। वर्कशॉप में कोमलसिंह चौहान एवं एस.एस. सोलंकी के पास कार्यभार था। कतिपय पार्षदों द्वारा उनके संबंध में शिकायत की गई थी वे वर्कशॉप में अनियमितता कर रहे हैं और समय पर पानी के टैंकर नहीं भेज पा रहे हैं।



इसके अलावा वाहनों में लगने वाले डीजल आदि की व्यवस्था में लेटलतीफी करते हैं। इस पर निगमायुक्त ने उनके स्थान पर निगमकर्मी कैलाश वेल्डर को यह जिम्मेदारी सौंप दी। जब सुबह श्री वेल्डर अपना काम करने पहुंचे तो हटाए गए कर्मचारी उनसे विवाद करने लगे इसी दौरान श्री वेल्डर ने अन्य पार्षदों को फोन कर दिया। देखते ही देखते काफी भीड़ जमा हो गई और विवाद बढ़ गया। बाद में पार्षद पवन सोमानी एवं अन्य लोगों ने आकर दोनों को समझाया। हालांकि इस मामले में कोई पुलिस रिपोर्ट नहीं हुई है।



शराब के घालमेल में दोषी बाजना थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा को सस्पेंड करने के बाद रिक्त पद की पूर्ति के लिए तीन निरीक्षक को इधर से उधर किया गया है। एसपी वेदप्रकाश शर्मा ने बताया शिवगढ़ थाना प्रभारी एस.सी. गगरानी को बाजना का टीआई बनाया गया है। इसी प्रकार शिवगढ़ थाने का प्रभार कंट्रोल रूम इंचार्ज एफ.सी. मंडलोई को सौंपा गया तथा लाइन में पदस्थ निरीक्षक डी.के. सैनी को कंट्रोल रूम का इंचार्ज बनाया गया है।



पूर्व इंचार्ज कर्मचारी द्वारा नए कर्मचारी को काम नहीं करने दिया जा रहा था। ऐसी स्थिति के कारण माहौल गर्मा गया था। विवाद के दौरान अश्लील शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया। दोनों को समझा लिया गया है। - पवन सोमानी, पार्षद दल सचेतक

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: