Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 08:11 [IST]  

danik bhaskarएयर शो की फाइनल रिहर्सल आज

Bhaskar News

ग्वालियर. वायुसेना के महाराजपुरा स्थित एयर स्टेशन पर प्रेसिडेंट कलर प्रजेन्टेशन समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह की फाइनल रिहर्सल शनिवार सुबह की जाएगी। महाराजपुरा वायुसेना स्टेशन पर राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल के प्रेसिडेंट कलर प्रजेन्टेशन की फुल ड्रेस रिहर्सल शनिवार को सुबह 8.30 बजे से प्रारंभ होगी।



इसी दौरान राष्ट्रपति के सामने प्रस्तुत होने वाले सभी कार्यक्रम का फाइनल अभ्यास किया जाएगा। पूर्वाभ्यास समारोह की शुरूआत सुबह 8.30 बजे परेड के साथ होगी। विद ड्रेस परेड के बाद एयर शो का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इस शो में वायुसेना के लड़ाकू विमान मिराज, मिग सहित हेलीकॉप्टर अपने करतब दिखाएंगे। इस शो में लड़ाकू विमानों में हवा में ही ईंधन भरने का भी प्रदर्शन किया जाएगा।



आसमान में मंडराते रहे विमान



वायुसेना का पूर्वाभ्यास शुक्रवार को भी जारी रहा। सुबह से ही विमान व हैलीकॉप्टर आसमान में मंडराते रहे। आसमान में विमानों के करतब देख शहर के गली-मोहल्लों में बच्चे व स्कूली छात्र आसमान में टकटकी लगाए रहे।



पंजाब के अतिथि नहीं आएंगे



राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान पंजाब के राज्यपाल व मुख्यमंत्री के आने का भी कार्यक्रम था जो अब रद्द हो गया है।



सवा तीन घंटे का कार्यक्रम



राष्ट्रपति 10 नवंबर को सुबह 8.45 बजे ग्वालियर वायुसेना के हवाई अड्डे पर आएंगी। वे यहां पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद दोपहर 12 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगी।



इसलिए है प्रेसिडेंट कलर प्रजेन्टेशन



वायुसेना में प्रेसिडेंट कलर प्रजेन्टेशन को गौरवपूर्ण सम्मान माना जाता है। यह सम्मान राष्ट्रसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली यूनिट को दिया जाता है। यह सेवा युद्ध में ऐतिहासिक योगदान के अलावा प्राकृतिक विपदा की स्थिति में योगदान व बेहतर सर्विस रिकॉर्ड वाली यूनिट को प्रदान किया जाता है।



सम्मान के रूप में यूनिट को राष्ट्रपति द्वारा एक झंडा प्रदान किया जाता है। इस झंडे पर यूनिट का इतिहास दर्ज होता है। झंडे का डिसप्ले होने पर पूरा सैनिक सम्मान दिया जाता है। यह सम्मान राष्ट्रपति द्वारा ही प्रदान किए जाने के कारण इसे प्रेसिडेंट कलर प्रजेन्टेशन कहा जाता है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: