हैंडवॉश जांच से सुलझेगी पहेली
ग्वालियर. भाजयुमो जिला महामंत्री बन्टी परमार की हाईपAोफाइल हत्या या आत्महत्या ने पुलिस की उलझन बढ़ा दी हैं। पुलिस अब इस पूरे मामले में सांइटिफिक तरीके से जांच करने में जुट गई है। शुक्रवार को फोरेंसिक एक्सपर्ट बन्टी को लगी गोली का एंगल व गति को परखने की कोशिश में जुटे रहे।
वहीं मृत्यु के बाद कराए गए हैंड वॉश जांच के लिए मुम्बई भेजने का निर्णय लिया गया है। वहीं कॉल डिटेल के आधार पर भी जांच टिक गई है। पुलिस अधीक्षक ए साईं मनोहर ने बताया कि पुलिस ने मृतक के केमिकल से हैंड वॉश कराए थे।
इस तरह की जांच मुम्बई के भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में की जाती है। हैंडवॉश के तथ्य जांच के लिए मुंबई भेजे जा रहे हैं ताकि स्पष्ट हो सके कि मृतक ने रिवॉल्वर चलाई थी या उसे किसी और ने गोली मारी। पुलिस के फोरेंसिक एक्सपर्ट डा. अखिलेश भार्गव पूरे घटनाकAम की जांच कर रहे हैं।
घटनास्थल के हालात देखकर यह भी जांच की जा रही है कि गोली बन्टी को बैठी हुई अवस्था में लगी या खड़ी हुई अवस्था में । गोली किस गति से कितनी दूरी से लगी यह भी जांच में सामने लाया जाएगा। बताते हैं कि पुलिस महानिरीक्षक अरविन्द कुमार शनिवार को इस मामले की समीक्षा करेंगे।
समीक्षा के बाद आईजी, यह तय करेंगे कि मामले की जांच के लिए बैलेस्टिक एक्सपर्ट को सागर से बुलाया जाए या नहीं। जिस रिवॉल्वर से गोली चली और भाजयुमो नेता को लगी उस पर उसके मझले भाई रिंकू की उंगलियों के निशान मिले हैं। रिवॉल्वर की भी जांच कराई जा रही है। गोली दायीं कनपटी में लगी और बायीं कनपटी से बाहर निकल कर दीवार पर टकराई। गोली पर बाल व स्किन भी लगी हुई थी, जिसकी जांच की जा रही है।
उंगलियों के निशान के संबंध में
रिंकू ने पुलिस को बताया था कि सबसे पहले फ्लैट में वह पहुंचा था और उसने रिवॉल्वर को खोलकर देखा था। इसलिए उंगलियों के निशान आ गए। यह पुलिस की पूरी जांच को उलझा रहे हैं। मृतक के तीनों मोबाइल की कॉल डिटेल पुलिस को अभी नहीं मिली है। पुलिस कॉल डिटेल में मिले नम्बरों पर भी पूछताछ करेगी। मृतक के परिवारीजनों ने दूसरे दिन भी पुलिस के समक्ष कोई जानकारी नहीं दी है।
मौत से पूर्व तनाव में था बन्टी परमार
भाजयुमो जिला महामंत्री बंटी परमार मौत से पूर्व बेहद तनावग्रस्त थे, लेकिन उन्होंने किसी को भी अपनी परेशानी नहीं बताई थी। गुरुवार की सुबह गार्डन होम्स स्थित उनके ही फ्लैट में अज्ञात लोगों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोली जिस रिवाल्वर से मारी गई उसका लाइसेंस इनके छोटे भाई रामनरेश के नाम से है।
मृत युवा नेता के पारिवारिक मित्रों के अनुसार हत्या से दो दिन पूर्व से वे काफी तनाव में थे। किसी से मोबाइल पर लंबी-लंबी बातें करते थे। इस बातचीत के दौरान वे कभी उग्र होते और कुछ देर बाद सामान्य हो जाते। बुधवार रात में करीब 12:30 बजे वह पंचवटी कालोनी स्थित अपने घर पहुंचे।
रात में पत्नी ने भी इनसे परेशान होने का कारण जानना चाहा लेकिन बंटी ने कोई जवाब नहीं दिया। गुरुवार सुबह 6:30 बजे से इनके मोबाइल पर कॉल आने लगे और दूसरी तरफ से बात करने वाले से ये बार-बार फ्लैट पर मिलकर किसी विवाद को सुलझाने की बात कह रहे थे। ज्ञात हो कि गुरुवार सुबह सिटी सेंटर स्थित गार्डन होम्स के एक फ्लैट में बंटी परमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।










