Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 08:24 [IST]  

danik bhaskarफ्लाईओव्हर में व्हीकल की जमीन का अड़ंगा

भास्कर न्यूज

जबलपुर. शोभापुर रेल फाटक पर प्रस्तावित फ्लाईओव्हर की डिजाइन पर चर्चा में उस समय विघ्न आ गया जब यह पता चला कि फ्लाईओव्हर व्हीकल फैक्टरी के आधिपत्य वाली जमीन से होकर गुजरेगा। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी ने उसी वक्त मध्यप्रदेश सेतु विकास निगम के अधिकारियों से कहा कि वो व्हीकल फैक्टरी के महाप्रबंधक से मिलकर इस समस्या का तत्काल निराकरण करे।



उल्लेखनीय है कि शोभापुर फ्लाईओव्हर का भूमिपूजन पिछले दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था। उसके बाद से यह प्रयास प्रारंभ हो गए हैं कि फ्लाई ओव्हर का निर्माण तेजी से हो। इसी के चलते विधानसभा अध्यक्ष ने सेतु निगम के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक फ्लाईओव्हर का जो डिजाइन बनाया जा रहा है, उसमें व्हीकल फैक्टरी के आधिपत्य वाली जमीन का भी उपयोग करना होगा।



इसके लिए न केवल व्हीएफजे के जीएम बल्कि रक्षा मंत्रालय की भी एनओसी लगेगी, जिसे प्राप्त करने के लिए अभी से प्रयास प्रारंभ किए जा रहे हैं। शोभापुर रेल फाटक पर लोगों को बार-बार लंबा इंतजार करना पड़ता है क्योंकि यह फाटक मेन लाइन पर स्थित है और ट्रेनों की बड़ी संख्या में आवाजाही होती है। सूत्रों का कहना है कि एनओसी प्राप्त करने में कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि बिना फ्लाईओव्हर के व्हीएफजे के वाहनों को भी इंतजार और दिक्कत का सामना करना पड़ता है।



लेबर यूनियन ने जताया आभार



विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी को आज उनके नागरथ चौक स्थित कार्यालय में लेबर यूनियन आयुध निर्माणी खमरिया जबलपुर के अध्यक्ष नारायण विश्वकर्मा एवं पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने शोभापुर ओवर ब्रिज निर्माण की उनकी पुरानी मांग को उनके (श्री रोहाणी के) अथक प्रयासों के फलस्वरूप गत दिवस मुख्यमंत्री द्वारा ओवर ब्रिज निर्माण की घोषणा की पर आभार जताया।



पदाधिकारियों ने कहा कि इसकी घोषणा होने से आयुध निर्माणी के कर्मचारियों के साथ ही अन्य आने-जाने वालों में भी अत्यंत प्रसन्नता है। सभी ने विधानसभा अध्यक्ष के विकास कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा एवं आभार व्यक्त करते हुए आभार ज्ञापन सौंपा।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: