Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 09:49 [IST]  

danik bhaskarचोट से उबरे ऋतिक

Bhaskar.com

मुंबई. ऋतिक रोशन अब अपने पैरों की थिरकन से दर्शकों को फिर से दीवाना बनाने के लिए तैयार हैं। लगभग दो साल पहले आशुतोष गोवारीकर की फिल्म ‘जोधा अकबर’ की शूटिंग के दौरान अपना घुटना चोटिल कर बैठे ऋतिक अब इस चोट से पूरी तरह से उबर गए हैं। इन दिनों वह फिटनेस ट्रेनर सत्यजीत चौरसिया की निगरानी में जमकर वर्कआउट कर रहे हैं। यह वही सत्यजीत चौरसिया हैं, जिन्होंने फिल्म ‘गजनी’ के लिए आमिर खान को एट पैक एब्स पाने में मदद की थी।



इस बारे में सूत्रों ने बताया कि ऋतिक का घुटना चोटिल होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें थिरकन भरे डांस मूवमेंट्स से दूर रहने की सलाह दी थी, जिससे उनके पैरों पर किसी तरह का दबाव न पड़े। इससे यह सवाल पैदा हो गया था कि वह कभी अपनी चिर-परिचित शैली में डांस कर भी पाएंगे या नहीं। यही नहीं, डॉक्टरों ने उन्हें चोट से उबरने तक लोअर बॉडी से जुड़े व्यायाम न करने की भी हिदायत दी थी।



अब जबकि ऋतिक पूरी तरह इस चोट से उबर चुके हैं तो उन्होंने जिम की ओर रुख किया है और पैरों से जुड़ी एक्सरसाइज पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। सत्यजीत ने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, ‘ऋतिक इन दिनों जिम में अपने पैरों का स्टेमिना वापस पाने में लगे हैं। इन दिनों वह सर्किट ट्रेनिंग में लगे हैं, जिसमें साइक्लिंग समेत पैरों से जुड़ी दूसरी तरह की एक्सरसाइज भी शामिल हैं।’

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: