Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 09:51 [IST]  

danik bhaskarहिमेश की रणनीति

Bhaskar.com

मुंबई. हिमेश रेशमिया की नई फिल्म ‘रेडियो-लव ऑन एयर’ अभी प्रदर्शित नहीं हुई है। इसके बावजूद फिल्म ने लागत वसूल ली है। जाहिर सी बात है कि प्रदर्शन के वक्त बिकने वाला एक-एक टिकट लाभ में गिना जाएगा। ऐसा संभव हुआ है हिमेश की रणनीति से। महज छह करोड़ रुपए के बजट में बनी यह फिल्म संगीत, सेटेलाइट और वीडियो अधिकार से ही अपनी लागत वसूल कर चुकी है।



जाहिर सी बात है कि फिल्म के निर्माता रवि अग्रवाल इससे बेहद खुश हैं। इसकी एक प्रमुख वजह यह भी है कि टी सीरीज की हिमेश अभिनीत पिछली फिल्म ‘कर्ज’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। ‘रेडियो’ की प्रोडक्शन कंपनी से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक हिमेश ने अपनी पिछली फिल्म की गलतियों से सबक लेते हुए इस बार रणनीति बनाई थी, जो सफल रही। इस संदर्भ में हिमेश कहते हैं, ‘मैंने ‘रेडियो’ को लेकर बिल्कुल अलग तरह की सोच अपनाई। अपनी पिछली दो फिल्मों के दर्शक वर्ग से इतर मैंने एक नए दर्शक वर्ग पर ध्यान केंद्रित किया है।’

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: