Saturday, November 07, 2009 10:12 [IST]
अलग हुए समीर-नीलम
Bhaskar.com
मुंबई. मॉडल से अभिनेता बने समीर सोनी और पूर्व अभिनेत्री नीलम कोठारी का ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने यह निर्णय आपसी सहमति से लिया है। गौरतलब है कि समीर और नीलम अपने-अपने संबंधों में चोट खाने के बाद नजदीक आए थे, लेकिन वह अपने संबंध को स्थायित्व नहीं दे सके। इसकी पुष्ट वजह पता नहीं चल सकी है, लेकिन माना जा रहा है कि समीर का स्वभाव इसके मूल में है।










