Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 11:00 [IST]  

danik bhaskarहां मैं काम करूंगी- दीपिका

Bhaskar.com

मुंबई. कुछ दिन पहले असिन ने आशुतोष गोवारीकर की चिटगांव विद्रोह पर केंद्रित फिल्म ‘खेलें हम जी जान से’ करने से इनकार कर दिया था। अब चर्चा है कि इस भूमिका के लिए दीपिका पादुकोण को फाइनल कर लिया गया है।



फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक असिन ने जब डेट्स की समस्या के चलते फिल्म करने से इनकार कर दिया तो आशुतोष ने जेनेलिया डिसूजा, सोनम कपूर समेत दीपिका पादुकोण के बारे में विचार किया। अंतत: दीपिका उन्हें भूमिका के लिहाज से फिट लगीं। इसके बाद जब दीपिका से संपर्क किया गया तो उन्होंने हां करने में देर नहीं लगाई, क्योंकि वह भी आशुतोष के साथ काम करने को लालायित थीं।



असिन के फिल्म छोड़ने की असल वजह पूछने पर उस सूत्र ने बताया कि असिन को फिल्म में अपनी भूमिका प्रभावी नहीं लग रही थी। हमें लगता है कि हालिया फिल्म ‘लंदन ड्रीम्स’ को मिली मिश्रित प्रतिक्रिया के बाद असिन फिल्मों को लेकर काफी चूजी हो गई हैं। यही वजह है कि आमिर खान के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ‘गजनी’ से शुरुआत करने वाली असिन अपनी मार्केट को लेकर खासी सतर्कता से काम ले रही हैं। इस बारे में आशुतोष कहते हैं, ‘यह सच है कि हमने दीपिका को साइन कर लिया है।’

  share
विचार:

jairamgupta

Saturday, 7th Nov 2009, 14:58
your good look

apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: