Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 11:13 [IST]  

danik bhaskarमल्लिका को छवि की चिंता

Bhaskar.com

मुंबई. भले ही पहले फैशन डिजाइनर्स मल्लिका शेरावत के कपड़े डिजाइन करने के नाम से दूर भागते हों, लेकिन इन दिनों मल्लिका की मुंबई-बेस्ड फैशन डिजाइनर अनीता डोगरे के साथ खासी पट रही है। यह तब है जबकि अनीता सेक्सी लुक के बजाय ज्यादातर फेमिनिन लुक के कपड़े डिजाइन करने के लिए जानी जाती हैं।



गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों के दौरान मल्लिका ने कई अंतरराष्ट्रीय समारोहों में शिरकत की है। उनके कुछ आगे के कार्यक्रम भी तय हैं और इसी वजह से उन्होंने अपने मेकओवर का इरादा किया है। दरअसल अब वह नहीं चाहतीं कि उन्हें हर जगह सेक्सी लुक में ही देखा जाए।



वह अब एक ग्लैमरस सौम्य महिला की तरह खुद को पेश करना चाहती हैं। इस बारे में अनीता का कहना है, ‘जहां तक मल्लिका की ड्रेसिंग का सवाल है तो इस मामले में उनकी अपनी सोच है। हालांकि उन्होंने मुझे अपने आउटफिट्स के बारे में अलग से कोई राय नहीं दी है। मल्लिका ऐसी डिजाइंस अपनाना चाहती हैं, जिनमें वह फैशनेबल लगने के साथ स्त्रियोचित ढंग से ज्यादा सुंदर नजर आएं।’

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: