950वें प्रयास में पास किया ड्राइविंग टेस्ट
सियोल। इंसान यदि कुछ ठान ले तो उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं होता। दक्षिण कोरिया की एक 68 वर्षीय महिला ने अपने 950वें प्रयास में ड्राइविंग लाइसेंस पाने के लिए जरूरी परीक्षा पास कर इसे साबित कर दिखाया है।
चा सा सून ने पहली बार 2005 में परीक्षा दी थी, लेकिन उन्हें जरूरी 60 फीसदी अंक नहीं मिल सके थे। लेकिन उन्होंने परीक्षा पास करने की ठान ली और अप्रैल 2005 से लगभग रोज ही टेस्ट दिया। आखिरकार उन्हें अपने 950वें प्रयास में सफलता मिल ही गई। हालांकि इस जिद को पूरा करने में सून के 50 लाख वोन से ज्यादा (करीब दो लाख रुपए) खर्च हो गए।










