Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 11:33 [IST]  

danik bhaskarसबके पास हो सकेगा ‘सिक्स्थ सेंस’

एजेंसी

मैसूर। वह दिन दूर नहीं जब कोई भी अपने सामने वाले के हावभाव से उसके मन की बात जान सकेगा। मैसूर निवासी और एमआईटी के पीएचडी के छात्र प्रवीण मिस्त्री द्वारा विकसित ‘सिक्स्थ सेंस’ नाम के साफ्टवेयर को कैमरे में लगाकर यह करिश्मा किया जा सकता है।



मिस्त्री ने बताया कि अगले कुछ माह में लोग यह साफ्टवेयर नि:शुल्क प्राप्त कर सकेंगे। इसे ऐसे अप्लिकेशन से लैस किया गया है, जिससे साफ्टवेयर लोगों के हावभाव से उनके मन में चल रही बात का पता लगा सकेगा। इस साफ्टवेयर को कैलिफोर्निया की एक संस्था ‘टेक्नोलॉजी इंटरटेनमेंट डिजाइन’ की प्रदर्शनी में रखा गया था।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: