Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 11:12 [IST]  

danik bhaskarछोटी बहु आग में झुलसी

Agency

chotiजीटीवी के शो छोटी बहु में घर में राधिका और देव की शादी की तैयारियां चल रही हैं लेकिन खबर ये है कि राधिका आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस जाएंगी। ये सीन और सिचुएशन बिल्कुल उसी तरह की होगी जैसी अमृता अरोरा और शाहिद कपूर की फिल्म विवाह में होती है।



छोटी बहु के प्रोड्यूसर दीया और टोनी सिंह अब राजश्री की हिट फिल्म को इस तरीके से टीवी पर लाने जा रहे हैं। राधिका यानी रूबीना दिलायक इन दिनों शो पर अपनी शादी के फंक्शन में बिजी हैं। अपनी खुशनुमा शादीशुदा जिंदगी के सपने देख रही रूबीना की जिंदगी में एक ऐसा हादसा होगा जिसमें वह बुरी तरह जल जाएगी।



फिल्म की तरह ही शो पर भी रूबीना के जल जाने के बाद देव पुरोहित यानी अविनाश सचदेव अपनी प्रेमिका और पत्नि राधिका का साथ देगा। राधिका के जल जाने और घावों के बावजूद देव उससे शादी करेगा। खबर ये भी है कि अपनी पूरी प्रापर्टी राधिका के नाम करने को लेकर मृणालिनी, अम्मा और विशाखा देव से खुश नहीं है इसलिए वह उसके औऱ राधिका के खिलाफ षडयंत्र रच रहे हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: