Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 11:54 [IST]  

danik bhaskar‘क्रिकेट कैलेंडर सीमित करने की जरूरत’

एजेंसी

मेलबोर्न. भारत के खिलाफ सात मैचों की मौजूदा वनडे सीरीज में अपने प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों से परेशान क्रिकेट आस्ट्रेलिया सीए ने कहा है कि टीम के व्यस्त कार्यक्रम को सीमित करने की जरूरत है।



चोट के कारण प्रमुख तेज गेंदबाज ब्रेट ली, पीटर सिडल और विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन सहित पांच खिलाड़ी पहले ही भारत दौरा अधूरा छोड़कर स्वदेश लौट चुके हैं। उपकप्तान माइकल क्लार्क, नियमित विकेटकीपर ब्रैड हैडिन और नाथन ब्रेकन पहले ही चोट से जूझ रहे हैं।



सिडल ने खिलाड़ियों की चोट के लिए टीम के अतिव्यस्त कार्यक्रम को जिम्मेदार ठहराया है। सीए के अध्यक्ष जैक क्लार्क ने सिडल की बात का समर्थन करते हुए कहा कि वह भविष्य दौरा कार्यक्रम एफटीपी में मैचों की संख्या सीमित करने पर जोर देंगे।



उन्होंने कहा अभी तक यह तय नहीं है कि नए भविष्य दौरा कार्यक्रम में क्या होगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आईसीसी के टूर्नामेंटों को लेकर पेंच फंसा हुआ है इसलिए एफटीपी को अभी तक जारी नहीं किया गया है।



क्लार्क ने कहा टीमों का जिस तरह का व्यस्त कार्यक्रम है मुझे नहीं लगता है कि ऐसे में हर वर्ष आईसीसी का एक टूर्नामेंट आयोजित करना संभव है। लेकिन आईसीसी को भी न केवल टेस्ट खेलने वाले देशों बल्कि मान्यता प्राप्त सदस्यों और सहयोगियों को भी लाभांश देना पड़ता है।



मुझे लगता है कि एफटीपी में सभी चीजों का ध्यान रखा जाएगा। टीमों के व्यस्त कार्यक्रम के अलावा ट्वेंटी-20 क्रिकेट के आगमन से पैसों से भरपूर इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल, विश्वकप और चैंपियंस लीग में खेलने से खिलाड़ियों पर अतिरिक्त दबाव आ गया है।



आस्ट्रेलिया इस वर्ष 40 वनडे, 13 टेस्ट और ट्वेंटी-20 विश्वकप खेल चुका है जिसका असर अब दिखने लगा है। एक के बाद एक उसके खिलाड़ी चोटिल होते जा रहे हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: