Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 12:04 [IST]  

danik bhaskarआफरीदी को मिले वनडे टीम की कप्तानी

एजेंसी

कराची. पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक को लगता है कि शाहिद आफरीदी कप्तान के तौर पर सर्वश्रेष्ठ करने में सफल रहते हैं और उनकी शानदार फार्म को देखते हुए इस आलराउंडर को ट्वेंटी-20 के साथ एक दिवसीय टीम की जिम्मेदारी भी सौंप देनी चाहिए।



इंजमाम ने कहा कि मुझे लगता है कि ट्वेंटी-20 का कप्तान बनकर आफरीदी ने दिखा दिया कि वह खिलाड़ी के तौर पर भी अब परिपक्व और जिम्मेदार हो गया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड को अगले 2011 विश्वकप तक आफरीदी को वनडे टीम की कमान सौंप देनी चाहिए।

यह एक बढ़िया कदम होगा क्योंकि वे टीम के अन्य खिलाड़ियों से अच्छी तरह घुल मिल जाते हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: