भारत-आस्ट्रेलिया की टीमें गुवाहाटी पहुंची
गुवाहाटी. भारत और आस्ट्रेलिया की टीमें सात वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की सीरीज का छठा मैच खेलने के लिए यहां पहुंची। यह मैच रविवार को स्थानीय नेहरु स्टेडियम में खेला जाएगा।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच दोनों टीमें एक चार्टर्ड विमान से यहां पहुंची। टीमों को हवाई अड्डे से सीधे उनके होटलों में ले जाया गया। दोनों टीमें कल सुबह नेट पर अभ्यास करेंगी।
सुबह में ओस पड़ने की वजह से यह मैच दिन में खेला जाएगा। मैच के रेफरी और अंपायर भी यहां पहुंच चुके हैं। सात मैचों की सीरीज में आस्ट्रेलिया ने 3-2 की बढ़त हासिल कर ली है।










