Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 12:08 [IST]  

danik bhaskarगांगुली होंगे नाइटराइडर्स के कप्तान

एजेंसी

saurav gangulyकोलकाता. पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली आईपीएल के तीसरे सत्र में एक बार फिर कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी संभालेंगे। आईपीएल-2 में खराब प्रदर्शन के बाद नाइटराइडर्स मैनेजमेंट ने टीम प्रबंधन के अहम पदों में आमूलचूल बदलाव किया है।



इसके अंतर्गत टीम के कोच व सहायक कोच बदल दिए गए हैं, जबकि कप्तान के तौर पर सौरव की वापसी हुई है। सौरव आईपीएल-1 में भी नाइटराइडर्स के कप्तान थे।



टीम मैनेजमेंट ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा, ‘केकेआर मैनेजमेंट ने टीम की आगामी योजना तय करने के लिए पिछले कुछ सप्ताह में कई बैठकें की हैं। इसमें डेव व्हाटमोर को टीम का नया कोच बनाने पर सहमति बनी है।



इस पूरी प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाने वाले सौरव आईपीएल के तीसरे सत्र में टीम की कप्तानी करेंगे।’ बयान के मुताबिक, ‘एंड्रयू लीपस टीम के फिजियोथेरेपिस्ट व एड्रियन ली रॉक्स ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं।’



मैनेजमेंट ने कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम को टीम का सलाहकार और दिल्ली के पूर्व कोच विजय दहिया को सहायक कोच बनाया है। बयान के मुताबिक, ‘सौरव टीम के सिर्फ कप्तान ही नहीं होंगे, बल्कि क्रिकेट संबंधी अन्य निर्णयों में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।’



कोच जॉन बुकानन से मतभेद और आईपीएल-1 में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आईपीएल-2 में सौरव को कप्तानी से हटा दिया गया था। दक्षिण अफ्रीका में आयोजित आईपीएल-2 में टीम की कमान न्यूजीलैंड के बेंड्रन मैक्कुलम ने संभाली थी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: