इस्माईल दरबार बिग बॉस से बाहर
बिग बॉस से इस हफ्ते इस्माईल दरबार को बाहर का रास्ता दिखाया गया है,पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली लेकर आए इस्माईल के भाग्य का फैसला वह भी डाकिए के भेस में। बिग बॉस के घर में इस हफ्ते नॉमिनेट होने वाले चार लोग थे तनाज-बख्तियार, इस्माईल लहरी और व्रिंदू। लेकिन जिसे घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया वह है इस्माईल दरबार।
यूं तो इस्माईल का किसी भी प्रतियोगी से पंगा नहीं था लेकिन पीठ पीछे उनकी बुराई करनेवाले घर में मौजूद थे। इस्माईल के हाथ का फ्रैक्चर भी एक कारण था जिसे लेकर उन्हें घर से बाहर भेजा गया। वह घर का कोई भी काम नहीं कर पाते थे जिसके चलते कहीं ना कहीं वह घरवालों के मन में खटकते थे।
उनके घर से बाहर जाते वक्त यूं तो कोई नया ड्रामा नहीं हुआ लेकिन विदेशी मेम क्लॉडिया इस्माईल के बाहर जाते वक्त फूट फूट कर रो पड़ी। क्लॉडिया कहने लगी की वह इस्माईल को बहुत मिस करेंगी। इस दौरान व्रिंदू काफी खुश नजर आए, उनके चेहरे से एलिमिनेट नहीं होने की खुशी साफ झलक रही थी।, वैसे घर में इस्माईल के बेस्ट फ्रेंड व्रिंदू ही माने जाते थे।










