Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 12:12 [IST]  

danik bhaskarऔर इश्क ने उसे चोर बना डाला

भास्कर नेटवर्क

लुधियाना। वह रूप की रानी थी या नहीं, यह तो नहीं पता, लेकिन राजकुमार उसके प्यार में चोरों का राजा जरूर बन बैठा। शादी के लिए प्रेमिका के घरवालों की शर्त पूरी करने की खातिर उसने यह रास्ता चुना था। उसकी यह हसरत तो पूरी नहीं हुई पर इश्क ने उसे जेल की हवा जरूर खिला दी।

हिरासत से भागने के बाद दोबारा पुलिस के शिकंजे में आए राजकुमार ने पूछताछ में बताया कि न्यू जनता नगर में उसके घर के पास ही रहने वाली एक लड़की से वह प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। कोई स्थायी रोजगार नहीं होने के कारण लड़की के परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। लेकिन राजकुमार की जिद को देखते हुए उन्होंने उसकेसामने छह माह में अपना मकान बनाने की शर्त रख दी।

जल्द पैसे कमाने के लिए राजकुमार ने वाहन चुराना शुरू कर दिया। चोरी के इन वाहनों को राजकुमार ठीक-ठाक कीमत पर कबाड़ी को बेच देता था। धीरे-धीरे वह इस काम में माहिर हो गया और रोजाना दो से तीन स्कूटर व मोटरसाइकिल चुरा लेता था। लेकिन पैसा कमाने का उसका यह तरीका ज्यादा दिन नहीं चला और वह बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया।



  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: