Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 12:20 [IST]  

danik bhaskarतेंडुलकर की पारी हमेशा याद रहेगी

रिकी पोंटिंग

ricky pontingकल की सचिन तेंडुलकर की पारी को मैं हमेशा याद रखूंगा क्यांेकि यह अभी तक उसके द्वारा खेली गई यादगार पारियों में से सबसे अधिक शानदार बन पड़ी है। यह वाकई एक अद्भुत प्रदर्शन था और सचिन शुरु से ही पॉजिटिव लग रहा था।

अपने शॉट चयन में सचिन बिल्कुल शार्प था और आउट होने तक उसने कोई भी गलती नहीं की। पूरी पारी के दौरान सचिन नपे-तुले जोखिम लेता रहा जो कि बड़े टारगेट का पीछा करते समय एक स्वाभाविक सी बात है।

उसने प्रत्येक शॉट को बेहद सावधानी से खेला। हार के लिए मैं सचिन को दोष नहीं दूंगा क्योंकि उसकी अद्भुत पारी ने ही भारतीय टीम को जीत के इतने नजदीक लाकर खड़ा कर दिया था। इस मैच में दोनों ही टीमों ने अच्छा खेला।

बैटिंग के लिए यह उम्दा विकेट था। अब हम थके हुए से लेकिन प्रसन्नचित्त गुवाहाटी पहुँच चुके हैं। हमारे कई खिलाड़ी युवा हैं जिन्होंेने साबित कर दिया कि उनके भीतर मैच का रुख अपनी ओर मोड़ने की क्षमता है। गुवाहाटी में जॉनसन भी टीम में शामिल होगा। (गेम प्लान)

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: