Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 12:32 [IST]  

danik bhaskarआतंकी हमलों की आशंका से तैयार हो रहा मछुआरों का रिकार्ड

दिव्य भास्कर नेटवर

Fishermen गांधीधाम.( कच्छ) खुफिया विभाग की ओर से आतंकी हमले के लिए समुद्री मार्ग के उपयोग की आशंका के मद्देनजर गुजरात के सीमावर्ती कच्छ जिले के तटीय इलाकों में स्थित मुछुआरों का रिकार्ड तैयार किया जा रहा है। बहुलता वाले इलाकों में शूटिंग भी की गई। इन इलाकों में पुलिस ने सुपरविजन आरंभ कर दिया है। खुफिया विभाग ने देश के समुद्री किनारों को अलर्ट कर दिया है। गुजरात के समुद्र तटीय इलाकों सहित कच्छ में सुरक्षा के लिए कारगर कदम उठाने के साथ ही काफी सतर्कता बरती जा रही है। स्थानीय पुलिस ने तटीय इलाकों में रहने वालों की जानकारी जुटाने में जुट गई है।



फिल्मांकन किया गया



गुजरात की गांधीधाम तहसील के मीठीरोहर,खारीरोहर व कंडला सेज के पिछले हिस्से में स्थित समुद्र तटीय इलाकों में रहने वाले मछुआरों सहित सभी लोगों का स्थानीय पुलिस ने फिल्मांकन किया। इससे संबंधित रिकार्ड तैयार करने के लिए विभिन्न प्रकार की जानकारी भी एकत्रित की गई। बी डिविजन पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक बी.जी.मोरी ने बताया कि ऐसे इलाकों में अपराधियों के छिपने की संभावना रहती है। कोई अज्ञात व्यक्ति न आ सके,इसके लिए सभी प्रकार की जानकारी एकत्रित की गई है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: