Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 13:04 [IST]  

danik bhaskarराजस्‍थान: टोडाभीम और सलूम्बर मे मतदान शुरू

Agency

जयपुर। राजस्थान में करौली जिले के टोडाभीम और उदयपुर जिले के सलूम्बर सुरक्षित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्न मे उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया जो शाम पांच बजे तक चलेगा।



राज्य के निर्वाचन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है1 स्वतंत्न एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए कडी सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी आवश्यक प्रबंध किए गाए हैं।



टोडाभीम में सात उम्मीदवार चुनाव मैदान मे हैं। क्षेत्न मे दो लाख एक हजार से अधिक मतदाताओं मे 92 हजार से अधिक महिला मतदाता है। वहां पांच सहायक मतदान केन्द्रो सहित 240 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इसके अलावा 55 जोनल मजिस्ट्रेट 15 एरिया मजिस्ट्रेट और 25 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।



सभी 240 मतदान केन्द्रों पर डिजीटल कैमरो के साथ 114 अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर वीडियों ग्राफी की व्यवस्था की गई हैं। क्षेत्न मे पंजाब पुलिस व होमगार्ड सहित पैरामिलिट्री फोर्स की छह कम्पनियां तथा आरएसी की छह कम्पनियां एवं पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: