प्रदेश के सभी थानों का कंप्यूटरीकरण शीघ्र
भोपाल. क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क सिस्टम के तहत प्रदेश के सभी थानों का कंप्यूटरीकरण किया जा रहा है। इसके लिए 79 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। यह बात शनिवार को आठवीं राज्य स्तरीय कम्प्यूटर अवेयरनेस पुलिस डच्यूटी मीट के समापन अवसर पर पुलिस महानिदेशक एसके राउत ने कही।
श्री राउत ने कहा कि मप्र का पुलिस विभाग हमेशा से कंप्यूटरीकरण में अग्रणी रहा है। लाई डिटेक्टर मशीन भी सबसे पहले मप्र पुलिस को मिली थी। इस मौके पर अपरध अभिलेख ब्यूरो के आईजी पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि अगले वर्ष तक प्रदेश के प्रत्येक थाने के एक उप निरीक्षक और एक आरक्षक को कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ने विजेताओं को ट्राफी और पुरस्कार प्रदान किए।
तीन दिन तक चली पुलिस डच्यूटी मीट की टीम चैंपियनशीप रेलवे जोन ने प्राप्त की। अपराध अभिलेख ब्यूरो दूसरे और विसबल, गवालियर तीसरे स्थान पर रहे। इस मीट में चार प्रतियोगियों उप निरीक्षक अनिता कदम,ऋतुकांत सिन्हा, प्रधान आरक्षक सज्जी मैथ्यू और आरक्षक कैलाश चौरसिया का अखिल भारतीय पुलिस डच्यूटी मीट के लिए चयन किया गया। वे कंपनी कमांंडर जयदीप सूद के नेतृत्व में अहमदाबाद में होने वाली दूसरी अखिल भारतीय पुलिस डच्यूटी मीट में भाग लेंगे।










