वियाना. ऑस्ट्रिया में एक 11 वर्षीय बच्चे ने 25 मिनट तक पानी में डूबे रहने के बाद कई हफ्तों तक कोमा में रहने के बावजूद पूरी तरह ठीक होकर डॉक्टरों को हैरान कर दिया है।
कैरींथिया नगर का हैंस पीटर मेयर जब मिल्स्टैट झील में तैर रहा था, अचानक एक 13 वर्षीय बच्चे ने 50 मीटर की ऊंचाई से छलांग लगाई और सीधे पीटर पर जाकर गिरा। करीब आधे घंटे के बाद पीटर गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला।
डॉक्टरों ने खुलासा किया कि किसी की मौत के लिए उसका 30 मिनट तक पानी में डूबे रहना काफी होता है क्योंकि इस दौरान व्यक्ति का मस्तिष्क ऑक्सीजन से खाली हो जाता है और वह मर जाता है। पीटर के बचने का कारण बेहोशी थी। बेहोशी में कम ऑक्सीजन की जरूरत होती है और दिमाग अप्रभावित रहा। डाक्टरों ने इस मामले को चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी सनसनी कहा है।