Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 14:03 [IST]  

danik bhaskarऐसे बनाएं Sex को Supersex

Bhaskar.com

नई दिल्ली. अगर आप अपने सेक्स जीवन में और अधिक सुख चाहते हैं तो फिर इन पांच तरीकों को अपनाइए। मशहूर सेक्स विशेषज्ञ बारबरा और एलन पीज द्रारा लिखी नई किताब में उन पांच तरीकों के बारे में बताया गया है जिसे अपनाकर कोई भी अपने सेक्स जीवन को और अधिक सुखमय बना सकता है। इस पुस्तक के बारे में बारबरा का कहना है कि हमने एक ऐसी पुस्तक तैयार की है जिसे पढ़कर आप अपने सेक्स जीवन की समस्याओं को दूर तो कर ही सकते हैं साथ ही किताब मे बताए गए इन 5 तरीकों को अपनाकर सेक्स संबंध को एक नई उंचाई दे सकते हैं।



किताब में सुझाए गए 5 तरीके -



1- स्त्री शुरूआत करे- लेखकों का कहना है कि सामान्यतः सेक्स की शुरूआत पुरूष के तरफ से ही होती है लेकिन अगर कभी कभार पुरूष की जगह स्त्री सेक्स को लेकर इनीसिएट करती है तो इससे सेक्स का रोमांच और अधिक बढ़ जाता है।



2-पुरूष घर के काम में हाथ बटाए- किताब में कहा गया है कि जो पुरूष घर के काम में अपनी पत्नी का हाथ बटाते हैं उनके बीच सेक्स संबंध में और अधिक मधुरता आती है।



3-अच्छे और महंगे कपड़े पहने- एक शोध का हवाला देते हुए इस किताब में बताया गया है कि महिलाएं उन पुरूषों की तरफ अधिक आकर्षित होती हैं जो महंगे और स्मार्ट कपड़े पहनते हैं। कपड़े का चुनाव भी आपके सेक्स जीवन को प्रभावित कर सकता है।



4-पार्टनर की प्रशंसा करें- अगर कोई व्यक्ति अपने पार्टनर की खूबसूरती की तारीफ करता है तो उनके बीच का रोमांस और अधिक बढ़ जाता है और इससे उनके सेक्स रिलेशन और अधिक मधुर होते हैं।



5- Sense of Humour बनाए रखें- लेखकों के मुताबिक अगर आप सेक्स के समय एक अच्छा Sense of Humour बनाए रखते हैं तो इससे आपका पार्टनर काफी रिलेक्स महसूस करता है और वह आपकी तरफ और अधिक आकर्षित होता है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: