गाजियाबाद में ट्रेन से कट कर 5 की मौत
गाजियाबाद. नई दिल्ली जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस से कटकर एक अधिकारी और चार रेलकर्मियों की मौत हो गई है। रेल प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। मरने वालों में चार गैंगमैन हैं और सुपरवाइज़र हैं,जो ट्रैक पर मरम्मत का काम कर रहे थे।
जनशताब्दी एक्सप्रेस को ग्रीन सिग्नल न होने के बावजूद इस ट्रैक पर जाने दिया गया। तेज़ रफ़्तार होने कि वजह से रेलकर्मियों को ट्रैक से हटने का मौका नहीं मिला और सभी कि मौत ट्रेन से कट कर होगी। ट्रैक पर काम कर रहे अन्य रेलकर्मियों ने ट्रैक जाम कर हंगामा कर रहे है।
रेलवे ने मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रूपए देने कि घोषणा कि हैं। साथ ही मरने वाले व्यक्ति के परिवार के एक सदस्य को रेलवे में नौकरी दी जायेगी।










