Khabre Jara Hat Ke
चार्ली चैपलिन की दुर्लभ फिल्म खरीदी 250 रुपए में
Agency Saturday, November 07, 2009 15:02 [IST]  

charlie chaplinलंदन. साधारण सी फिल्म देखने के लिए आजकल दो सौ से ढाई सौ रुपए के टिकट मिलते हैं। लेकिन, ऑनलाइन शापिंग वेबसाइट ई-बे पर एक व्यक्ति ने महज 3.2 पाउंड (करीब 250 रुपए) चुका कर दुनिया के महान फिल्मकार चार्ली चैपलिन की एक ‘दुर्लभ’ फिल्म खरीदी है। यह फिल्म पहले कभी नहीं देखी गई है।



द गार्जियन में प्रकाशित खबर में बताया गया है कि प्राचीन वस्तुओं को एकत्र करने का शौक रखने वाले मोरेस पार्क ऑनलाइन शापिंग वेबसाइट ई-बे पर नीलामी की एंटीक (पुरानी) वस्तुओं की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक ब्रिटिश व्यक्ति से एक टिन का डिब्बा खरीदा। इसमें रखी गई फिल्म के बारे में जानकारी न होने तक पार्क को सिर्फ एंटीक डिब्बे में ही रुचि थी, लेकिन फिल्म देखने पर उनके आश्चर्य की सीमा न रही।



पार्क ने बताया कि इंटरनेट और फिल्म इतिहास की किताबों में फिल्म का कोई जिक्र नहीं मिला है। ‘चैपलिन : हिज लाइफ एंड आर्ट’ के लेखक डेविड रॉबिन्सन का मानना है कि इस दुर्लभ फिल्म की कीमत 3000 से 40,000 पाउंड के बीच हो सकती है।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: