Khabre Jara Hat Ke
दफ्तर में डायपर, मिला 70 लाख रुपए हर्जाना
Agency Saturday, November 07, 2009 15:11 [IST]  

lady in diaperवाशिंगटन. दफ्तर में टॉयलेट न होने कारण डायपर पहनकर आने वाली महिला को 70 लाख 48 हजार 500 रुपए हर्जाना मिला है। समान रोजगार अवसर आयोग के अधिकारियों ने बताया कि लीजा ड्रोजडोस्की नामक यह महिला वर्ष 2005 में डैनीला कंस्ट्रक्शन कॉपरेरेशन में काम करती थी।



उसने आयोग की मदद से कंपनी के खिलाफ भेदभाव करने का मुकदमा दर्ज करवाया। दरअसल उसकी कंपनी ने उसे पोर्टेबल टॉयलेट उपलब्ध नहीं करवाया था। इस कारण उसे दफ्तर में एडल्ट डायपर पहनकर आना पड़ता था।



गत बुधवार को लीजाकी कंपनी उससे समझौता करते हुए उसे डेढ़ लाख डॉलर देने को तैयार हो गई है। यह राशि लीजा और अन्य 4 महिला सहयोगियों में बांट दी जाएगी। इन 4 महिलाओं का भी कहना था कि कंपनी ने उनसे भेदभाव किया है।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: