स्प्रिट से भरे दो ट्रक पकड़े
जयपुर। चंदवाजी के पास आबकारी विभाग ने शनिवार सुबह स्प्रिट से भरे दो टैंकर पकड़े। ये टैंकर हिमाचल से हैदराबाद जा रहे थे। ये दोनों टैंकर ऑफ रूट कर एक्सप्रेस हाईवे से उतर कर चौमूं की ओर आ गए थे और शनिवार सुबह चालक-परिचालक टैंकरों में से स्प्रिट निकालकर स्थानीय लोगों को बेच रहे थे।
यह स्प्रिट वे स्थानीय लोगों को शराब बनाने के लिए बेच रहे थे, इन दिनों दो उपचुनाव होने की वजह से इलाके में अवैध शराब बनाने के लिए स्प्रिट की काफी डिमांड है।
इस दौरान सूचना मिलने पर जब आबकारी विभाग ने दबिश दी तो चालक परिचालक फरार हो गए। आबकारी विभाग ने दोनों टैंकरों को जब्त कर लिया और जयपुर लेकर आ रहे हैं। दोनों टैंकरों में 50-50 हजार लीटर स्प्रिट भरी हुई है।










