Khabre Jara Hat Ke
बीएमडब्ल्यू से भी ज्यादा वजनी है सांड
Agency Saturday, November 07, 2009 15:13 [IST]  

bull heaviestलंदन. आठ साल का फील्ड मार्शल ब्रिटेन का सबसे विशालकाय सांड है और वह अभी भी बढ़ रहा है। उसका वजन पिछले साल 1588 किग्रा. तोला गया था।



यह बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज कार से भी अधिक वजन था। ‘गैस द वेट’ चैरिटी प्रतियोगिता के लिए एक बार फिर इस सांड का वजन तोला जाएगा। इसके मालिक ऑर्थर डकैट ने इसकी लंबाई और वजन बारे नहीं बताया।



सिर्फ इतना कहा कि पिछले साल की तुलना में अब यह ज्यादा वजनदार है। उन्होंने नॉर्थ पैथर्टन में 7 दिसंबर को होने वाली चैरिटी प्रतियोगिता के लिए चुनौती दी है कि अगर किसी के पास इससे बड़ा सांड है तो वह उसे लेकर आए। ऑथरंर ने कहा, फील्ड बहुत सभ्य है और मैं इसे बहुत चाहता हूं।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: