Khabre Jara Hat Ke
96 सैकंड की फ्लाइट पकड़कर जाएंगे स्कूल
Agency Saturday, November 07, 2009 15:16 [IST]  

school studentsवैस्टरे (स्कॉटलैंड). एक स्कॉटिश एयरलाइन ने कहा है कि एक सुदूर टापू पर रहने वाले छह किशोर छात्र सिर्फ 96 सैकंड की फ्लाइट पकड़ कर स्कूल जाया करेंगे क्योंकि टापू से उस पार ले जाने वाली नौका खराब पड़ी है।

लोगनएयर ने कहा कि यह नौका सेवा इस साल के अंत तक ठीक नहीं हो पाएगी। इसलिए 13-14 साल की उम्र के छात्रों को विमान द्वारा ओर्कनी टापू स्थित पापा वैस्टरे से नजदीकी वैस्टरे कस्बे तक ले जाया जाएगा, ताकि वे स्कूल जा सकें।

एयरलाइन ने कहा कि छात्र हर मंगलवार को फ्लाइट पकड़ेगें और वैस्टरे में स्कूल जाने वाले दिनों में वहां मेजबान परिवारों के साथ रहेंगे। इसके बाद वे वीरवार को घर के लिए फ्लाई करेंगे।





 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: