Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 15:32 [IST]  

danik bhaskarप्रकाश कोरिया चैलेंजर से बाहर

एजेंसी

नई दिल्ली. भारत की कोरिया के चुनचियोन में चल रहे टेनिस टूर्नामेंट में खिताब जीतने की उम्मीदें शुक्रवार को प्रकाश अमृतराज के एकल और पुरव राजा के युगल में पराजित होने के साथ ही समाप्त हो गई।



प्रकाश को इस एटीपी हार्डकोर्ट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में हालैंड के इगोई सिजलिंग के हाथों सीधे सेंटों में 6-7, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। प्रकाश को 18 रैंकिंग अंक और 2920 डालर की पुरस्कार मिली।



पुरव और सादिर कादिर की जोड़ी एक सेट की बढ़त का फायदा उठाने में नाकाम रही और लाटविया के एडिस जुस्का और रूस के दिमित्री सिताक से 6-3, 3-6, 12-14 से हार गई।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: