एएसए के अध्यक्ष और बोर्ड निलंबित
जोहानिसबर्ग. दक्षिण अफ्रीका की ओलिंपिक संचालन समिति ने महिलाओं की 800 मीटर दौड़ की विश्व चैंपियन केस्टर सेमेन्या के लिंग पुष्टि परीक्षण मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में देश के एथलेटिक्स बोर्ड एएसए और उसके अध्यक्ष तथा सदस्यों को निलंबित कर दिया है।
एसएएससीओसी ने यहां अपनी वेबसाइट पर जारी एक बयान में एएसए के अध्यक्ष लियोनार्ड चुएने और एसएए बोर्ड को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने की घोषणा की।
बयान में कहा गया है कि निलंबित लोगों पर एएसए, एथलेटिक्स और एसएएससीओसी का नाम बदनाम करने का आरोप है और उन्हें एक जांच समिति के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखना होगा।
एसएएससीओसी सेमेन्या के निजता के अधिकार का उल्लंघन करने केलिए अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघआईएएएफ के खिलाफ भी कार्रवाई करने की सोच रहा है। अठारह वर्षीय सेमेन्या ने गत जुलाई में महिलाओं की 800 मीटर दौड़ एक मिनट 56.72 सेकंड में पूरी करते हुए अपने ही विश्व रिकार्ड में आठ सेकंड का सुधार किया था।
अगस्त में बर्लिन में हुई विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप से पहले ही आईएएएफ सेमेन्या लिंग की जांच को लेकर जांच शुर कर चुका था लेकिन उन्हें इसमें भाग लेने की अनुमति दी गई थी। सेमेन्या ने इस चैंपियनशिप में एक मिनट 55.45 का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक पर हाथ साफ किया था।










