जिला कोषालय से 7 लाख गायब
बालाघाट. जिला कोषालय में 7 लाख की चोरी होने से शहर में सनसनी फैल गई है। घटना शुक्रवार रात की है, लेकिन समय का पता नही चल सका है। मामले को लेकर जिला कोषालय पर तैनात चारों आरक्षक और सहायक उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। मामले को लेकर गृह मंत्री उमा शंकर गुप्ता ने जांच के आदेश दिए हैं।
पुलिस के मुताबिक जिला कोषालय पर तैनात सहायक उप निरीक्षक रतन लाल, आरक्षक डोढू लाल, राजेंद्र दुबे, गोवर्धन और फोटू को किसी ने लड्डू में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। इसके बाद जब उन्हें होश आया तब तक कोषालय से 7 लाख नगद की चोरी हो चुकी थी। इन पाचों को फिलहाल निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।










