सोमदेव और सनम क्वार्टर फाइनल में
नई दिल्ली. भारतीय टेनिस स्टार सोमदेव देववर्मन और सनम सिंह अमेरिका के चालरेट्सविले में खेले जा रहे एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट में अपने-अपने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।
तीसरी वरीयता प्राप्त सोमदेव ने गुरुवार को दूसरे दौर में दक्षिण अफ्रीका के इजाक वान डर मर्व को 6-2, 1-6, 6-2 से शिकस्त दी। वहीं, सनम ने स्थानीय खिलाड़ी एस. जेनकिंसन को 1-6, 7-6 (1), 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल के लिए सोमदेव का मुकाबला नीदरलैंड के मैत्वे मिडेलकूप से होगा, जिन्होंने स्थानीय खिलाड़ी रेयान हैरिसन को 1-6, 6-3, 6-2 से मात दी।
एक अन्य क्वार्टर फाइनल में सनम और दूसरी वरीयता प्राप्त केविन किम आमने-सामने होंगे। स्थानीय खिलाड़ी केविन ने दूसरे दौर में पैराग्वे के रेमन डेलगादो को 1-6, 6-2, 6-1 से शिकस्त दी।










