सिलेंडर नहीं मिलने पर हंगामा
जयपुर। गंगापोल स्थित शांति गैस एजेंसी पर सप्लाई नहीं आने से शनिवार सुबह उपभोक्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। काफी देर तक मशक्कत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को मशक्कत कर मामला शांत कराना पड़ा।
सुबह कुछ उपभोक्ता सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंचे लेकिन एजेंसी संचालक ने उन्हें सिलेंडर देने से मना कर दिया। काफी बहस के बाद संचालक ने कारण बताया कि उनके पास सप्लाई नहीं है तो वे सिलेंडरकहां से देंगे। थोड़ी ही देर में वहां पर काफी भीड़ इकट्ठी हो गई और हंगामा कर दिया। इस पर रसद विभाग के प्रवर्तन निरीक्षक संदीप माथुर भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने एजेंसी संचालक और उनहें घेर लिया।
माथुर ने ऑयल कंपनी की सेल्स ऑफिसर गीतिका को फोन पर सप्लाई नहीं आने का कारण पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि अभी दूसरी एजेंसी से एडजस्ट कर सप्लाई भिजवाने की बात कही। इससे पूर्व संचालक ने दो दिन से सप्लाई नहीं आने की बात कही। डीएसओ यूडी खान ने बताया कि आईओसीएल की ओर से कमर्शियल सिलेंडर अधिक संख्या में भेजे जान ेसे और उन्हें पूरी तरह सेल नहीं करने पर आगे की सप्लाई पर रोक लगा रखी है। इस वजह से यह समस्या आ रही है।










