Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 15:59 [IST]  

danik bhaskarभारत महिला एशिया कप हॉकी के फाइनल में

एजेंसी

india hockeyबैंकाक. भारतीय महिला हॉकी टीम की दक्षिण कोरिया पर शुक्रवार की जीत दोहरी खुशी लेकर आई। इस जीत से भारत न सिर्फ महिला एशिया कप के फाइनल में पहुंच गया, बल्कि उसने 2010 में अर्ज्ेटीना में होने वाले विश्वकप में भी जगह सुनिश्चित कर ली।

भारत ने यहां के क्वीन सिकिरिट स्पोर्ट्स सेंटर मैदान में खेले गए सेमीफाइनल में कोरिया को 3-2 से शिकस्त दी। रविवार को होने वाले फाइनल में उसका मुकाबला चीन से होगा, जिसने सेमीफाइनल में जापान को 1-0 से हराया। टूर्नामेंट में भारत और चीन एक बार पहले भी भिड़ चुके हैं, जहां मुकाबला 1-1 से बराबर रहा था।

भारत ने सेमीफाइनल में शक्तिशाली दक्षिण कोरिया के खिलाफ आक्रामक शुरुआत की, हालांकि वह शुरुआती मौके नहीं भुना पाया। तेज हॉकी खेल रहे भारत ने आठवें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, जिसे जसजीत ने दमदार ड्रैग फ्लिक से गोल में तब्दील कर दिया।

पहले हाफ में होने वाला यह एकमात्र गोल था। दूसरे हाफ में जसजीत एक बार फिर कोरिया के लिए खतरनाक साबित हरुई। उन्होंने दूसरे हाफ की शुरुआत में ही गोल कर भारत की बढ़त 2-0 कर दी।

55वें मिनट में स्टिक वर्क का बेहतरीन नमूना दिखाती हरुई रानी रामफल ने भारत के लिए तीसरा गोल किया। 0-3 से पिछड़ी कोरिया की टीम ने आखिरी समय में जल्दी-जल्दी दो गोल दागकर मैच में रोमांच जरूर पैदा किया, लेकिन वह भारत को फाइनल में पहुंचने से नहीं रोक सकी। कोरियाई आक्रमण को विफल करने में गोलकीपर दीपिका मूर्ति की भी अहम भूमिका रही, जिन्होंने दो पेनल्टी कॉर्नर पर शानदार बचाव किए।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: