घरौंदा उजाड़ा तो पहुंचे सीएम के पास
जयपुर। जयसिंहपुरा कच्ची बस्ती मुहाना रोड पर जेडीए द्वारा बस्ती उजाड़ने के विरोध में शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इससे पहले ये लोग सिविल लाइन्स फाटक पर एकत्रित हुए और रैली के रूप में सीएम से मिलने पहुंचे। इन लोगों का आरोप था कि बस्ती को उजाड़ने में भूमाफिया सक्रिय है। मजदूर नगर कच्ची बस्ती विकास समिति के महासचिव परमेश्वर ने बताया कि बस्ती में करीब एक हजार मकान बने हुए हैं। कुछ लोग यहां वर्षो से रह रहे हैं और उन्हें पट्टे भी मिल चुके हैं।










