Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Saturday, November 07, 2009 16:17 [IST]  

danik bhaskarछत्तीसगढ में दोपहर तक 45 प्रतिशत मतदान

Agency

रायपुर। छत्तीसगढ के दुर्ग जिले की वैशाली नगर सीट पर दोपहर दो बजे तक 45 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका है। राज्य निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ। मतदान की गति शुरू में धीमी थी लेकिन धीरे धीरे इसमें गति आ गई। कई मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारे लगी है। मतदान को शान्तिपूर्ण सम्पन्न करवाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता बन्दोबस्त किए गए है।



इस सीट पर उप चुनाव भाजपा के टिकट पर पिछले चुनाव में निर्वाचित सुश्री सरोज पांडेय के दुर्ग सीट से लोकसभा के लिए चुन लिए जाने के कारण हो रहा है। भाजपा के जागेश्वर साहू तथा कांग्रेस के भजन सिंह निरंकारी के बीच मुख्य मुकाबला है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: